लाशों की प्रदर्शनी में पहुंची मां को दिखा बेटे का शव! लास वेगास में सनसनी

अमेरिका के लास वेगास में ‘रियल बॉडीज’ नामक एक विवादास्पद प्रदर्शनी में जाकर एक महिला के दावे से हड़कंप मच गया है। 54 वर्षीय किम एरिक ने दावा किया है कि प्रदर्शनी में रखा गया एक मानव शरीर का अवशेष उनके बेटे क्रिस का है, जिसकी मौत 2012 में हुई थी। उन्होंने बताया कि बेटे की खाल उतारकर आंतरिक अंगों को प्रदर्शित किया गया है, जिसे देखकर वह स्तब्ध रह गईं। इस दावे के बाद उन्होंने तुरंत डीएनए जांच की मांग की है।
हालांकि, प्रदर्शनी प्रबंधन ने इस दावे को पूरी तरह से नकार दिया है। लास वेगास पुलिस का कहना है कि क्रिस की मौत की जांच गहनता से की गई थी और यह आत्महत्या का मामला था, तथा प्रदर्शनी में रखे गए अवशेष उसके बेटे के हैं, इसका कोई प्रमाण नहीं है। सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल होते ही कई यूजर्स ने मां की भावनाओं का समर्थन किया है और निष्पक्ष व त्वरित डीएनए जांच के माध्यम से पूरे मामले की जांच की मांग की है।