पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया में कार तालाब में गिरी, तीन स्कूली बच्चों की मौत, दो घायल

पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के उलुबेरिया में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां स्कूल से बच्चों को लेकर घर जा रही एक कार के तालाब में गिर जाने से तीन बच्चों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने जानकारी दी कि यह दुर्घटना उलुबेरिया के बहिरा के निकट तब हुई, जब कार चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार तालाब में जा गिरी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “बच्चों को तुरंत निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। दो अन्य बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।”

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। इस घटना से उलुबेरिया क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *