13 साल से एयरपोर्ट पर ‘गायब’ था पूरा एयर इंडिया विमान! सामने आते ही मचा हंगामा, जानिए पार्किंग फीस कितनी लगी?

एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है, जहां एयर इंडिया (Air India) को पता ही नहीं था कि उनका एक पूरा मालवाहक विमान पिछले 13 साल से कोलकाता एयरपोर्ट पर खड़ा है। हाल ही में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जगह खाली कराने का अभियान चलाया, तब जाकर इस भूले हुए एयर इंडिया बोइंग 737-200 (Boeing 737-200) विमान को हटाया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस अवधि के लिए कोलकाता एयरपोर्ट ने एयर इंडिया से करीब 1 करोड़ रुपये की पार्किंग फीस वसूली है।

यह कार্গो विमान 2012 से कोलकाता एयरपोर्ट के दक्षिण-पूर्वी कोने में खड़ा था। एयरपोर्ट पर दो नए हैंगर बनाने और जगह खाली करने के फैसले के तहत जब अधिकारियों ने इस ‘निष्क्रिय’ विमान पर ध्यान दिया, तो उन्होंने एयर इंडिया से संपर्क किया। पीटीआई के अनुसार, एयर इंडिया के रिकॉर्ड से भी यह विमान लगभग गायब हो चुका था, जिसके बाद टाटा समूह के स्वामित्व वाली कंपनी में हड़कंप मच गया।

एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने इस घटना को स्वीकार करते हुए कहा, “पुराने विमानों को नष्ट करना असामान्य नहीं है। लेकिन हमें पता ही नहीं था कि यह विमान मौजूद है। कोलकाता हवाई अड्डे के दोस्तों ने हमें सूचित किया और विमान को हटाने को कहा। हमने रिकॉर्ड की जाँच की और पाया कि यह वास्तव में हमारा था। हमने इसे हटा लिया है। अलमारी से एक और मकड़ी का जाला हटा दिया गया है।” माना जा रहा है कि तीन साल पहले एयर इंडिया के निजीकरण के समय यह विमान रिकॉर्ड से हट गया था।

43 साल पुराना यह विमान (पंजीकृत नाम: Boeing 737-200 VT-EHH) अब आखिरकार 14 नवंबर को ट्रैक्टर-ट्रेलर पर लादकर कोलकाता से बेंगलुरु भेज दिया गया है। बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) ने इस पुराने विमान को खरीद लिया है। अब इसका उपयोग इंजीनियरों को रखरखाव का प्रशिक्षण देने के लिए किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *