उत्तराखंड के ‘फील्ड मार्शल’ दिवाकर भट्ट का निधन, पूर्व मंत्री और UKD के संस्थापक सदस्य ने ली अंतिम सांस, राजनीति में शोक की लहर

देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और उत्तराखंड सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और देहरादून के इंद्रेश अस्पताल में भर्ती थे। मंगलवार को उन्होंने हरिद्वार स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से उत्तराखंड की राजनीति और राज्य आंदोलन से जुड़े लोगों को बड़ी क्षति पहुंची है। मुख्यमंत्री धामी सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

‘फील्ड मार्शल’ के नाम से थे मशहूर

दिवाकर भट्ट उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। अपने साहस और संघर्ष के लिए वह राजनीतिक हल्कों में ‘फील्ड मार्शल’ के नाम से प्रसिद्ध थे। UKD के सदस्य रहते हुए उन्होंने राज्य स्थापना आंदोलन का नेतृत्व किया और बाद में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में भी सक्रिय भूमिका निभाई। अपने राजनीतिक करियर में, उन्होंने राज्य सरकार में मंत्री और UKD के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ नेता दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दिवाकर भट्ट की सरलता, मजबूत नेतृत्व और जनहित के प्रति उनकी निष्ठा को हमेशा याद किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *