हांगकांग अग्निकांड, 7 इमारतों में भीषण आग से 12८ की मौत; आग लगने के ठीक पहले का वीडियो वायरल, क्या एक मज़दूर की सिगरेट बनी वजह?

हांगकांग की सात गगनचुंबी इमारतें धू-धू कर जल उठीं। भीषण आग और काले धुएं ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। पिछले कुछ दिनों से हांगकांग के सात आवासीय टॉवरों में लगी आग के वीडियो देखकर लोगों की रूह कांप गई है। इस भयानक आपदा में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है। अभी भी कई लोग लापता हैं, आशंका है कि उनका नाम भी मृतकों की सूची में जुड़ सकता है। लेकिन एक विकसित, जागरूक शहर में इतनी बड़ी आग आखिर कैसे लगी? प्रशासन या किसी अन्य ने अभी तक इसका जवाब नहीं दिया है। लेकिन आग लगने के ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसने सनसनी फैला दी है! सवाल उठ रहा है कि क्या एक निर्माण मजदूर का धूम्रपान इतने सारे लोगों के जिंदा जलने का कारण बना?

ताइ पो जिले के वांग फुक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में आठ में से सात इमारतें जलकर राख हो गईं। चूँकि इन इमारतों में मरम्मत का काम चल रहा था, इसलिए बाहर बांस के मचान बंधे थे और प्लास्टिक की चादरें लटकी हुई थीं। इन्हीं ज्वलनशील चीज़ों के कारण आग तेजी से फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हांगकांग के न्यू टेरिटरीज़ के ताइ पो में लगी यह आग दशकों में सबसे भयानक है।

वायरल वीडियो से संदेह गहराया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि आग लगने की शुरुआत एक व्यक्ति की सिगरेट से हुई थी। आरटी इंडिया द्वारा पोस्ट किए गए एक क्लिप में, हांगकांग के वांग फू कोर्ट में आग लगने से ठीक पहले, बाहरी दीवार के पास एक मजदूर को बैठे हुए धूम्रपान करते हुए देखा गया है। नेटिज़न्स को संदेह है कि इस सिगरेट की आग से ही किसी ज्वलनशील वस्तु, जैसे बांस का मचान या प्लास्टिक के सेफ़्टी-नेट में आग लगी होगी, जो बाद में विनाशकारी बन गई।

इस भयावह त्रासदी के संबंध में शुक्रवार को मरम्मत परियोजना से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे सभी किसी न किसी रूप में इमारतों की मरम्मत परियोजना से जुड़े हुए थे।

प्रशासन ने बुधवार से लगातार दो दिनों तक आग पर काबू पाने की कोशिश की। शुक्रवार को प्रशासन ने बताया कि इमारतों में लगी आग नियंत्रण में है। हालांकि, अभी भी आशंका है कि जली हुई इमारतों में कई लोग फंसे हो सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *