विज्ञान और अध्यात्म का महासंगम! ‘PROयुक्ति तक्को गल्पो’ में क्वांटम फिजिक्स से वैदिक दर्शन तक हुई चर्चा
December 2, 2025

तर्क और जिज्ञासा को बढ़ावा देने के लिए कोलकाता प्रेस क्लब में ‘PROयुक्ति तक्को गल्पो’ नामक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पत्रकार ऋत्विक मुखर्जी द्वारा संचालित इस दो घंटे की चर्चा में विज्ञान, दर्शन और आध्यात्मिकता के बीच संबंध पर प्रकाश डाला गया।
प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी प्रोफेसर दीपंकर होम ने ब्रह्मांड के वैज्ञानिक रहस्यों पर, जबकि इस्कॉन के आराध्य भगवान दास प्रभु ने विज्ञान और अध्यात्म के पूरक पहलुओं पर बात की। व्यवसाय नीति और शिक्षा के महत्व पर भी चर्चा हुई। संगीतकार पंडित प्रद्युत मुखर्जी की विशेष प्रस्तुति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।