व्यापार मार्गों की सुरक्षा से लेकर मानवीय मिशन तक! नौसेना को राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया ‘अनुशासन का प्रतीक’

आज, ४ दिसंबर को भारतीय नौसेना अपना स्थापना दिवस (Indian Navy Day 2025) मना रही है। इस अवसर पर, पूरे देश ने भारतीय नौसेना के साहस, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट सेवा को सलाम किया। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई बड़े नेताओं ने नौसेना कर्मियों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय नौसेना को ‘अनुशासन, करुणा और ज़िम्मेदारी का प्रतीक’ बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं को सलाम करता है जो हमारे समुद्री हितों और सीमाओं की रक्षा करते हैं। बुधवार को राष्ट्रपति ने नौसेना दिवस समारोह के उद्घाटन समारोह में भाग लिया था, जहां उन्होंने युद्धपोतों और लड़ाकू विमानों सहित एक शानदार युद्ध प्रदर्शन देखा।

प्रधानमंत्री मोदी की बधाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘X’ प्लेटफॉर्म पर शुभकामनाएँ देते हुए भारतीय नौसेना के असाधारण साहस, दृढ़ संकल्प और बढ़ती आत्मनिर्भरता की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा, “हमारी नौसेना असाधारण साहस और दृढ़ संकल्प का पर्याय है। वे हमारे तटों की रक्षा करते हैं और हमारे समुद्री हितों को बनाए रखते हैं।” पीएम मोदी ने कहा कि वह इस साल की दिवाली की यादों को हमेशा संजोएंगे, जिसे उन्होंने स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर नौसेना कर्मियों के साथ मनाया था।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय नौसेना को ‘हमारे गौरव का आधार’ बताया, जो समुद्र पर खड़े होकर अदम्य साहस के साथ देश को हर खतरे से बचाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *