‘गीता पाठ के कार्यक्रम में चिकन पैटीस!’, शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार पर साधा निशाना, पुलिस पर तुष्टिकरण का आरोप

कोलकाता: गीता पाठ के एक कार्यक्रम में परोसे गए भोजन में ‘चिकन पैटीस’ होने के विवाद को लेकर, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सरकार और पुलिस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस घटना को ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ और ‘हिंदू सनातनियों पर अत्याचार’ करार दिया है।

शुक्रवार को इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने सीधे राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “गीता पाठ जैसे पवित्र कार्यक्रम में चिकन पैटीस परोसा गया है। इससे साफ है कि यह सरकार तुष्टिकरण और पुलिस के जरिए दमन कर रही है।”

शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि राज्य की पुलिस प्रशासन हिंदू सनातनियों पर हो रहे अत्याचारों पर आँखें मूंदे हुए है। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए आगे कहा, “हिंदू सनातनियों पर अत्याचार हो रहा है। ममता की पुलिस आँखें बंद करके बैठी है। इसका परिणाम आप लोगों (सरकार को) को भुगतना पड़ेगा।”

नेता प्रतिपक्ष की इस टिप्पणी ने राज्य में राजनीतिक गर्मी और बढ़ा दी है। उन्होंने ‘चिकन पैटीस कांड’ को लेकर पुलिस और सरकार की भूमिका की कड़ी आलोचना की है और स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *