चार शादियां, 5 बच्चे फिर भी धोखा! करोड़पति अफसर बन शिक्षिका को लगाया ₹45 लाख का चूना

चार शादियां, 5 बच्चे फिर भी धोखा! करोड़पति अफसर बन शिक्षिका को लगाया ₹45 लाख का चूना

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में गुजरात निवासी एक व्यक्ति द्वारा मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को बड़ा अधिकारी बताकर एक महिला शिक्षिका से शादी करने और ₹45 लाख की ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपी वीरेंद्र कुमार सोलंकी (55) ने शादी और लिव-इन रिलेशन के बहाने 2017 से इस शिक्षिका को धोखा देना शुरू किया। बाद में खुलासा हुआ कि वीरेंद्र पहले से शादीशुदा था, जिसके तीन विवाहित बच्चे थे और उसने अपनी नई पत्नी से आईवीएफ के जरिए जुड़वां बच्चे भी पैदा किए थे।

2023 में शिक्षिका से शादी के कुछ दिनों बाद ही वीरेंद्र उनके घर से ₹12 लाख नकद और जेवर लेकर फरार हो गया था। पीड़ित शिक्षिका ने मोहन नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि वीरेंद्र अब तक चार महिलाओं को इसी तरह शादी के जाल में फंसाकर ठग चुका है, खुद को अविवाहित और अमीर बताकर भावनात्मक रूप से ब्लैकमेल करता था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *