अमरोहा में पति संग अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार: सऊदी अरब में हुई थी शादी!
December 12, 2025

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बांग्लादेशी महिला को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लगभग छह साल पहले सऊदी अरब के एक अस्पताल में नौकरी के दौरान रीना बेगम ने अमरोहा निवासी राशिद अली से निकाह किया था। वह पर्यटक वीजा पर नेपाल आई थी और फिर बिना वैध कागजात के भारत में दाखिल हुई।
विदेशी अधिनियम, 1946 के तहत महिला और उसके पति राशिद अली पर मामला दर्ज किया गया है। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कानपुर और गोरखपुर सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की पहचान के लिए पुलिस ने ‘ऑपरेशन टॉर्च’ नामक विशेष तलाशी अभियान तेज कर दिया है।