कैलिफ़ोर्निया की ब्रॉउन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी: 2 छात्रों की मौत, हमलावर की तलाश में पुलिस की सघन जाँच
संयुक्त राज्य अमेरिका में गोलीबारी की एक और घटना सामने आई है। इस बार यह भयानक हमला अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया स्थित ब्रॉउन विश्वविद्यालय (Brown University) में हुआ है। इस हमले में दो छात्र मारे गए और कई घायल हुए हैं। घटना के बाद से ही पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।
समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) और रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर के आसपास की सड़कों को घंटों तक बंद रखा गया था और पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
हमला कहाँ और कैसे हुआ?
ब्रॉउन विश्वविद्यालय के बर्स और हॉली इंजीनियरिंग बिल्डिंग के एक क्लासरूम के अंदर गोलीबारी की घटना हुई, जहाँ अंतिम परीक्षा चल रही थी।
ब्रॉउन यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष क्रिस्टीना पैक्ससन ने पुष्टि की है कि गोली लगने से जिन दो लोगों की मौत हुई है, वे दोनों छात्र थे।
संदिग्ध कौन है?
एपी ने उप पुलिस प्रमुख टिमोथी ओ’हारा के हवाले से बताया कि शुरुआती जांच में संदिग्ध के बारे में कुछ जानकारी मिली है:
- आयु: संदिग्ध व्यक्ति 30 के दशक का एक पुरुष है।
- पहनावा: चश्मदीदों की रिपोर्ट के अनुसार, उसने काले कपड़े और ग्रे कैमोफ्लाज मास्क पहना हुआ था।
- फरार होने का रास्ता: ओ’हारा ने बताया कि आखिरी बार उसे इंजीनियरिंग भवन से पैदल बाहर निकलते देखा गया था।
- हथियार: ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।
अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध की बेहतर पहचान के लिए पुलिस स्थानीय निगरानी कैमरों के फुटेज की समीक्षा कर रही है। गोलीबारी के बाद संदिग्ध पैदल ही घटनास्थल से फरार हो गया था।
प्रोविडेंस के मेयर ब्रेट स्माइली ने इलाके में ‘आश्रय लें’ (Shelter-in-place) का निर्देश लागू किया है और कैंपस के पास रहने वाले लोगों से घरों के अंदर रहने और आदेश वापस न होने तक बाहर न निकलने का आग्रह किया है।
ट्रंप की प्रतिक्रिया
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें गोलीबारी की घटना के बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने इस घटना को भयानक बताया। ट्रंप ने कहा, “इस समय हम बस इतना कर सकते हैं कि पीड़ितों के लिए प्रार्थना करें।”