कोलकाता फेल, हैदराबाद पास! मेसी के चेहरे पर मुस्कान वापस लाया राजीव गांधी स्टेडियम, वायरल हुआ सुकून भरा नज़ारा

जहाँ कोलकाता विश्व फुटबॉल के मेगास्टार लियोनेल मेसी के चेहरे पर मुस्कान लाने में विफल रहा और भारी अराजकता के कारण उन्हें तय समय से पहले ही परेशान होकर मैदान छोड़ने पर मजबूर कर दिया, वहीं हैदराबाद में इसके बिल्कुल विपरीत तस्वीर देखने को मिली। हैदराबाद ने साबित किया कि पेशेवर इवेंट मैनेजमेंट क्या होता है।

हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में मेसी मुस्कुराते हुए पूरे मैदान में घूमते दिखे। उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, यहाँ तक कि दर्शकों की ओर शॉट भी मारे। उनके चेहरे पर वैसी ही चौड़ी मुस्कान थी, जैसी किसी खिलाड़ी की मैच जीतने के बाद होती है।

शाम 7:55 बजे के करीब लियोनेल मेसी अपने साथियों लुई सुआरेज़ और रोड्रिगो डी पॉल के साथ राजीव गांधी स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने वीआईपी बॉक्स में बैठकर प्रदर्शनी मैच देखा, जिसके बाद वह मैदान में उतरे। मैदान पर उनके साथ तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी थे। मुख्यमंत्री ने मेसी को बॉल पास करने की कोशिश की, लेकिन वह असफल रहे। वहीं, मेसी ने बड़ी आसानी से गोल कर पूरे स्टेडियम में जादू बिखेर दिया।

जहाँ सल्टलेक स्टेडियम अराजकता, धक्का-मुक्की और फैंस की निराशा का प्रतीक बना, वहीं हैदराबाद शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सफल इवेंट के माध्यम से मेसी के चेहरे पर मुस्कान लाने में कामयाब रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *