पाकिस्तानी सेना पर बीएलए का भीषण हमला १२ जवानों की मौत
December 17, 2025

बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने सुन्नी, क्वेटा और पंजगुर सहित कई इलाकों में पाकिस्तानी सेना को निशाना बनाया है। इस हमले में सेना के १२ जवानों के मारे जाने का दावा किया गया है, जबकि मुठभेड़ में बीएलए के ३ कमांडर भी मारे गए। विद्रोहियों ने पंजगुर में सरकारी इमारतों पर कब्जा करने और रेको डिक प्रोजेक्ट के काफिले को निशाना बनाने की बात कही है।
बीएलए प्रवक्ता के अनुसार, बुलेदा में सेना के लिए राशन ले जा रहे वाहनों को भी जब्त कर लिया गया। संगठन ने चेतावनी दी है कि सेना की मदद करने वालों को अंजाम भुगतना होगा। इस दौरान कई क्षेत्रों पर नियंत्रण करने और हथियार लूटने का भी दावा किया गया है।