देश की सरहदों पर अभेद्य पहरा अब घुसपैठियों की खैर नहीं
December 17, 2025

भारत ने पाकिस्तान सीमा के ९३ प्रतिशत से अधिक हिस्से पर फेंसिंग का काम पूरा कर लिया है। गृह मंत्रालय ने संसद में बताया कि कुल २,२८९ किलोमीटर लंबी सीमा में से २,१३५ किलोमीटर क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित कर दिया गया है।
वहीं भारत-बांग्लादेश सीमा पर भी लगभग ७९ प्रतिशत बाड़बंदी हो चुकी है। घुसपैठ और तस्करी रोकने के लिए जारी यह परियोजना राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से बेहद अहम है, जिससे सीमावर्ती इलाकों में निगरानी और मजबूत होगी।