सावधान प्रदूषण बना रहा आपको फेफड़ों का मरीज हर दिन पी रहे २० सिगरेट

सावधान प्रदूषण बना रहा आपको फेफड़ों का मरीज हर दिन पी रहे २० सिगरेट

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण ने फेफड़ों की हालत कोविड जैसी कर दी है। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संदीप शर्मा के अनुसार हवा में मौजूद पीएम २.५ के सूक्ष्म कण सीधे फेफड़ों और खून में पहुंचकर कैंसर का खतरा बढ़ा रहे हैं। ३०० एक्यूआई के स्तर पर सांस लेना दिन भर में १५ से २० सिगरेट पीने जितना घातक साबित हो रहा है।

प्रदूषण के कारण नॉन-स्मोकर्स में भी लंग कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अनुमान है कि २०२५ तक भारत में फेफड़ों के कैंसर के मरीज ८१,२०० तक पहुंच जाएंगे। इसके अलावा सीओपीडी और अस्थमा के मरीजों की संख्या अस्पतालों में लगातार बढ़ रही है जो एक गंभीर स्वास्थ्य संकट का संकेत है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *