सावधान नकली दूध और पनीर बेचने वालों पर होगी जेल
December 17, 2025

दूध, खोया और पनीर में मिलावट रोकने के लिए एफएसएसएआई ने देशभर में सख्त अभियान चलाने का निर्देश दिया है। बढ़ती शिकायतों को देखते हुए सभी राज्यों को अवैध इकाइयों पर नकेल कसने और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अब प्रतिष्ठानों की जांच कर दूध और पनीर के सैंपल लेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे और असुरक्षित उत्पादों को तुरंत जब्त किया जाएगा। सरकार इस मुहिम के जरिए मिलावटखोरी को जड़ से खत्म करना चाहती है।