मोदी सरकार का बड़ा फैसला आपदा से निपटने के लिए 20 राज्यों को मिले 500 करोड़ से अधिक
December 17, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति ने 20 राज्यों के पंचायती राज संस्थानों में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पहल हेतु 507.37 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस परियोजना का उद्देश्य आपदा प्रबंधन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना और स्थानीय समुदायों को सशक्त करना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आपदा-प्रतिरोधी भारत’ के विजन के तहत इस पहल का विस्तार अब पंचायत स्तर तक किया गया है। यह कार्यक्रम 81 संवेदनशील जिलों को कवर करेगा, जिससे भविष्य में आपदाओं का सामना आत्मविश्वास के साथ किया जा सकेगा।