खराब किडनी भी होगी दोबारा ठीक वैज्ञानिकों ने खोजा इलाज
December 17, 2025

यूनिवर्सिटी ऑफ यूटा हेल्थ के वैज्ञानिकों ने मेडिकल जगत में एक क्रांतिकारी रिसर्च की है, जिससे अब खराब हो चुकी किडनी को फिर से स्वस्थ बनाया जा सकेगा। शोध के अनुसार, ‘सेरामाइड’ नामक फैटी कोशिकाएं किडनी के पावरहाउस यानी माइटोकॉन्ड्रिया को नुकसान पहुंचाती हैं। चूहों पर किए गए सफल प्रयोग में एक खास दवा ने किडनी के डैमेज को रोककर उसे दोबारा ऊर्जावान बना दिया।
यह तकनीक भविष्य में डायलिसिस और किडनी ट्रांसप्लांट की निर्भरता को खत्म कर सकती है। हालांकि, इंसानों पर इसके पूरी तरह इस्तेमाल के लिए अभी और क्लिनिकल ट्रायल की आवश्यकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह खोज क्रॉनिक किडनी डिजीज से जूझ रहे लाखों मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी।