सावधान बच्चों के लीवर को धीरे धीरे लील रही हैं ये ड्रिंक्स
December 17, 2025

आजकल के बच्चों में फैटी लीवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है जिसका मुख्य कारण सोड़ा और डिब्बाबंद जूस का अधिक सेवन है। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने चेतावनी दी है कि एनर्जी ड्रिंक्स और बोबा टी जैसे लोकप्रिय पेय लीवर कोशिकाओं को गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं।
इन ड्रिंक्स में मौजूद रिफाइंड शुगर और आर्टिफिशियल स्वीटनर लीवर पर अतिरिक्त दबाव डालते हैं जिससे फैट जमा होने लगता है। विशेषज्ञों के अनुसार लीवर को सुरक्षित रखने के लिए शराब और अधिक कैलोरी वाले इन पेयों से दूरी बनाना अनिवार्य है।