शादी न होने के हताशा में दरिंदगी की हदें पार मासूम की हत्या

शादी न होने के हताशा में दरिंदगी की हदें पार मासूम की हत्या

बिहार के रोहतास में १२ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने ४० वर्षीय उपेंद्र राम को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कबूल किया कि शादी न होने के कारण उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पहचान उजागर होने के डर से उसने बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

गुरुवार को कोचिंग से लौट रही बच्ची का शव नाले के पास मिला था। पुलिस ने आरोपी के चेहरे पर नाखूनों के निशान और घर से खून से सने कपड़े बरामद किए। पुलिस की सख्ती के बाद आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। इस जघन्य अपराध से पूरे इलाके में भारी आक्रोश है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *