पैसे के विवाद में कलयुगी बेटे ने माता-पिता को काटकर नदी में फेंका

पैसे के विवाद में कलयुगी बेटे ने माता-पिता को काटकर नदी में फेंका

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक जघन्य वारदात सामने आई है। पुलिस ने बुधवार को अंबेश कुमार उर्फ रिंकू को अपने ही माता-पिता की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी ने पैसे और जायदाद के विवाद के चलते पहले अपनी मां और फिर पिता के सिर पर प्रहार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से शवों के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। उसने लोहे काटने वाली आरी से शरीर के अंगों को अलग-अलग बोरों में भरा और अपनी कार से ले जाकर गोमती नदी में फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के अनुसार, आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और अब आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *