मनरेगा में भ्रष्टाचार का खेल और गांधी जी के नाम पर सियासत

मनरेगा में भ्रष्टाचार का खेल और गांधी जी के नाम पर सियासत

संसद में वीबी-जी राम जी बिल पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है और कांग्रेस ने पिछले दो दशकों से इस योजना के जरिए भारी लूट मचाई है। दुबे के अनुसार, इसमें ५० प्रतिशत तक कमीशनखोरी हो रही है।

निशिकांत दुबे ने संवैधानिक प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रपति या राष्ट्रपिता के नाम पर कोई योजना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोदी सरकार इस बिल को लेकर गंभीर है। अब हर जिले में लोकपाल की नियुक्ति होगी और काम के मापन में पारदर्शिता लाकर भ्रष्टाचार पर लगाम कसी जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *