ट्रेन में सफर के दौरान भारी सामान ले जाना अब पड़ेगा महंगा देना होगा अतिरिक्त शुल्क

ट्रेन में सफर के दौरान भारी सामान ले जाना अब पड़ेगा महंगा देना होगा अतिरिक्त शुल्क

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में स्पष्ट किया है कि अब हवाई यात्रा की तर्ज पर ट्रेन यात्रियों को भी निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा। प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग वजन सीमा तय की गई है।

द्वितीय श्रेणी में 35 किलो और स्लीपर में 40 किलो तक सामान मुफ्त ले जाया जा सकता है। वहीं एसी फर्स्ट क्लास में अधिकतम 150 किलो तक की अनुमति है। निर्धारित आकार से बड़े सूटकेस अब यात्री डिब्बे के बजाय ब्रेकवैन में बुक करने होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *