कार में रोमांस का झांसा देकर लिव इन पार्टनर की बर्बर हत्या
December 18, 2025

सहारनपुर के टैक्सी ड्राइवर बिलाल ने अपनी लिव-इन पार्टनर उमा की बेरहमी से हत्या कर दी। शादी का दबाव बनाने पर बिलाल उसे कार में घुमाने ले गया और रोमांस के बहाने बेल्ट से गला घोंटकर उसकी जान ले ली। पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने शव का सिर धड़ से अलग कर दिया था।
पुलिस ने आरोपी बिलाल को उसके निकाह वाले दिन ही धर दबोचा। मृतका उमा 15 साल पहले अपने परिवार को छोड़कर आई थी, जिसकी पहचान उसके कटे हुए सिर से हुई। बिलाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सिर बरामद किया है।