बंगाल की वोटर लिस्ट में बड़ा खुलासा, 1.90 करोड़ संदिग्धों पर मचा बवाल

बंगाल की वोटर लिस्ट में बड़ा खुलासा, 1.90 करोड़ संदिग्धों पर मचा बवाल

पश्चिम बंगाल की नई वोटर लिस्ट ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। विशेष मतदाता पुनरीक्षण के दौरान 1.90 करोड़ वोटरों को संदिग्ध पाया गया है, जबकि 58 लाख नाम काट दिए गए हैं। डेटा जांच में पिता और बच्चों की उम्र में महज कुछ सालों का अंतर जैसे गंभीर विसंगतियां सामने आई हैं।

दावा किया जा रहा है कि इन संदिग्धों में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठिए शामिल हैं। इस मुद्दे पर ममता बनर्जी की सरकार और भाजपा आमने-सामने हैं। जहां भाजपा इसे फर्जी वोटिंग का जरिया बता रही है, वहीं टीएमसी ने चुनाव आयोग की इस प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। फिलहाल आयोग इन सभी मामलों की जमीनी स्तर पर जांच कर रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *