क्रूज पर छुट्टियां मनाने गई चियरलीडर की बेरहमी से हत्या आरोपी सौतेला भाई गिरफ्तार
December 18, 2025

फ्लोरिडा में पिता और सौतेले भाइयों के साथ क्रूज पर गई 18 वर्षीय एना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अमेरिकी नौसेना में जाने का सपना देखने वाली एना का शव कमरे में बेड के नीचे लाइफ जैकेट में लिपटा मिला।
पुलिस जांच में एना के 16 वर्षीय सौतेले भाई पर हत्या का शक जताया गया है, जो कथित तौर पर उस पर बुरी नजर रखता था। पहले भी शिकायत मिलने के बावजूद परिवार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में हुई इस वारदात की गहन जांच जारी है।