नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका और प्रज्ञा सातव ने थामा भाजपा का दामन

नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका और प्रज्ञा सातव ने थामा भाजपा का दामन

दिवंगत कांग्रेस नेता राजीव सातव की पत्नी और विधान परिषद सदस्य प्रज्ञा सातव ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार पार्टी के भीतर जारी गुटबाजी से नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। वे गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी।

राहुल गांधी के बेहद करीबी रहे राजीव सातव के निधन के बाद कांग्रेस ने प्रज्ञा को दो बार एमएलसी बनाया था। उनका कार्यकाल 2030 तक शेष है, लेकिन चुनाव से ऐन पहले पाला बदलने के इस फैसले को महाराष्ट्र की राजनीति में कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *