हिजाब विवाद में नीतीश कुमार का बचाव करने उतरे गिरिराज सिंह

हिजाब विवाद में नीतीश कुमार का बचाव करने उतरे गिरिराज सिंह

पटना में नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान एक महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विवादों में घिर गए हैं। विपक्षी दल आरजेडी और कांग्रेस इसे लेकर हमलावर हैं, लेकिन केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री का बचाव किया है। उन्होंने तर्क दिया कि सरकारी कार्यों और पहचान सुनिश्चित करने के लिए चेहरा दिखाना अनिवार्य और सामान्य प्रक्रिया है।

जेडीयू मंत्री जमा खान ने इसे मुख्यमंत्री का स्नेह बताया है और विरोधियों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। इस मामले में यूपी के मंत्री संजय निषाद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री के इस व्यवहार पर लगातार तीखी बहस जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *