खाड़ी देशों में भारतीयों को आखिर ‘रफीक’ क्यों कहा जाता है, जानिए इसके पीछे की कहानी

खाड़ी देशों में भारतीयों को आखिर ‘रफीक’ क्यों कहा जाता है, जानिए इसके पीछे की कहानी

सऊदी अरब सहित खाड़ी देशों में भारत और पाकिस्तान के प्रवासियों को अक्सर ‘रफीक’ कहकर पुकारा जाता है। अरबी में इसका अर्थ ‘मित्र’ या ‘साथी’ होता है। 1970 के दशक में श्रमिकों की भारी संख्या और भाषाई बाधा के कारण नियोक्ता व्यक्तिगत नाम याद रखने के बजाय उन्हें इस सामान्य नाम से बुलाने लगे थे।

हालांकि बीते दशकों में इस शब्द के इस्तेमाल के पीछे का लहजा बदलता रहा है। कभी इसे कमतर दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब यह एक सम्मानजनक संबोधन बन चुका है। जिस प्रकार भारत में अजनबियों को ‘भाई साहब’ कहा जाता है, वैसे ही खाड़ी में ‘रफीक’ या ‘सदीक’ जैसे शब्द मित्रता का प्रतीक बन गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *