जालसाजी मामले में महाराष्ट्र के खेल मंत्री को दो साल की जेल
December 18, 2025

महाराष्ट्र के खेल मंत्री माणिकराव शिवाजीराव कोकाटे को नासिक कोर्ट ने आवास परियोजना में धोखाधड़ी के आरोप में दो साल के कारावास की सजा सुनाई है। उन पर मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत फर्जीवाड़े के जरिए कई अपार्टमेंट हथियाने का गंभीर आरोप सिद्ध हुआ है।
सजा के ऐलान के तुरंत बाद कोर्ट ने मंत्री के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिया है। नासिक जिला अदालत के इस फैसले ने राज्य की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। भ्रष्टाचार के इस पुराने मामले में अंततः मंत्री को दोषी पाया गया।