चुटकी में दूर होगा गंजापन और झड़ते बाल जापान के इस अनोखे मंदिर की महिमा देख रह जाएंगे हैरान
December 18, 2025

जापान के क्योटो शहर में स्थित ‘मिकामी श्राइन’ इन दिनों अपनी अनूठी परंपरा के कारण इंटरनेट पर सनसनी बना हुआ है। साल 1960 में स्थापित यह मंदिर जापान के पहले प्रोफेशनल हेयरड्रेसर फुजीवारा उनेमेनोसुके मसायुकी को समर्पित है। यहां लोग धन या सफलता के बजाय स्वस्थ और मजबूत बालों की मन्नत मांगने दूर-दूर से आते हैं।
भक्त यहां ‘कम्पात्सु’ नामक एक विशेष प्रक्रिया का पालन करते हैं, जिसमें वे अपने बालों का एक छोटा गुच्छा लिफाफे में रखकर पुजारी को सौंपते हैं। शिंटो पुजारी उन बालों पर विशेष प्रार्थना करते हैं ताकि भक्तों को गंजेपन से छुटकारा मिल सके। ब्यूटीशियन और हेयर स्टाइलिस्ट भी यहां अपने व्यवसाय में सफलता के लिए आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।