शिक्षक भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

शिक्षक भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में एसएससी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आठ महीने का अतिरिक्त समय दिया है। न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने समय सीमा बढ़ाकर अब ३१ अगस्त कर दी है। इस आदेश के बाद पात्र शिक्षक आगामी अगस्त तक स्कूलों में कार्य जारी रख सकेंगे और उन्हें नियमित वेतन भी मिलता रहेगा।

शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने इस फैसले को राज्य सरकार की पारदर्शिता और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन की जीत बताया है। इससे पहले भर्ती प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी करनी थी, लेकिन राज्य की याचिका पर अदालत ने यह राहत दी। ११वीं-१२वीं के परिणाम ७ जनवरी को घोषित होंगे, जबकि माध्यमिक स्तर की प्रक्रिया मार्च तक पूरी कर ली जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *