लाल किला धमाके में एनआईए की बड़ी कार्रवाई फिदायीन हमले की कसम खाने वाला यासीर गिरफ्तार
December 18, 2025

दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम धमाके के मामले में एनआईए ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। एजेंसी ने आतंकी साजिश में शामिल जम्मू-कश्मीर के शोपियां निवासी यासीर अहमद डार को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने फिदायीन हमले को अंजाम देने की सौगंध ली थी।
इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक कुल नौ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। यासीर मुख्य हमलावरों और आतंकी नेटवर्क के निरंतर संपर्क में था। 11 लोगों की जान लेने वाले इस ब्लास्ट की कड़ियों को जोड़ने के लिए एनआईए अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है।