अहमदाबाद में हाहाकार! संजू के शॉट से गिरे अंपायर, हार्दिक के छक्के ने कैमरामैन को किया लहूलुहान
December 20, 2025

अहमदाबाद में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवें टी-20 मैच के दौरान मैदान पर डर का माहौल बन गया। संजू सैमसन के एक तेज शॉट ने अंपायर रोहन पंडित को सीधे घुटने पर जा लगा, जिससे वे दर्द से कराहते हुए मैदान पर गिर पड़े। चिकित्सा सहायता के लिए खेल को पांच मिनट तक रोकना पड़ा।
इसके बाद हार्दिक पांड्या के एक शॉट ने सीमा रेखा के पास खड़े एक कैमरामैन को घायल कर दिया। कैमरे पर ध्यान केंद्रित होने के कारण वह गेंद को देख नहीं पाए और उनके हाथ में चोट लग गई। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति स्थिर बताई गई है।