मोदी की सभा में शामिल होने आए लोगों के साथ दर्दनाक हादसा! नदिया में ट्रेन की चपेट में आने से 4 की मौत
December 20, 2025

नदिया जिले के कृष्णनगर-रानाघाट रेल खंड पर शनिवार तड़के ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। ये सभी मुर्शिदाबाद के निवासी थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में शामिल होने आए थे। तड़के रेलवे लाइन के किनारे शौच के दौरान वे ट्रेन की चपेट में आ गए।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल का शक्तिनगर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, ये लोग शुक्रवार रात मुर्शिदाबाद से बस द्वारा रवाना हुए थे और शनिवार सुबह तहहेरपुर पहुंचे थे।