PM मोदी की सभा से पहले मातम! बंगाल में रेल हादसे ने छीनी 4 लोगों की जान, मची चीख-पुकार

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेगा रैली से पहले एक बड़ा हादसा हो गया है। कृष्णनगर में पीएम की सभा में शामिल होने आ रहे 4 लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना कृष्णनगर-रानाघाट रेलखंड के ताहरपुर और बादकुल्ला स्टेशनों के बीच हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले थे और पीएम मोदी को सुनने के लिए सुबह-सवेरे नदिया पहुंचे थे। पटरी के किनारे नित्यकर्म के दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक की अस्पताल में मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। इस दुखद घटना के बाद मतुआ बहुल इलाके में सभा के उत्साह के बीच सन्नाटा पसर गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *