बंगाल में आज मोदी की हुंकार! रानाघाट में 3200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, मतुआ समाज पर टिकी सबकी नजरें
December 20, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। रानघाट के ताहेरपुर में आयोजित इस रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पीएम मोदी यहां लगभग 3,200 करोड़ रुपये की सड़क और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिससे कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच की दूरी कम होगी।
पीएम मोदी का यह दौरा राजनीतिक रूप से भी बेहद अहम माना जा रहा है। मतुआ बहुल इस क्षेत्र में उनकी सभा से सीएए (CAA) और शरणार्थियों के मुद्दे पर बड़े संकेत मिल सकते हैं। प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे रैली को संबोधित करेंगे और उसके बाद सीधे असम के गुवाहाटी के लिए रवाना हो जाएंगे। रानाघाट में दो अलग-अलग मंच बनाए गए हैं, जहां से पीएम विकास और राजनीति दोनों मोर्चों पर हुंकार भरेंगे।