PM मोदी की रैली और दिलीप घोष की ‘दूरी’! बंगाल BJP में दरार? पूर्व अध्यक्ष के बयान ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल में विकास परियोजनाओं की सौगात दे रहे हैं, लेकिन सबकी नजरें बीजेपी के कद्दावर नेता दिलीप घोष पर टिकी हैं। खड़गपुर में अपने आवास पर मौजूद दिलीप घोष ने पीएम के दौरे को केवल ‘विकास’ से जोड़ते हुए कहा कि इसे चुनाव से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। हालांकि, रैली में अपनी उपस्थिति को लेकर उन्होंने सस्पेंस बरकरार रखा है।

हैरानी की बात यह है कि पिछली दो रैलियों की तरह इस बार भी दिलीप घोष के मंच पर रहने की संभावना कम नजर आ रही है। लोकसभा चुनाव में हार और राज्य नेतृत्व से बढ़ती दूरियों के बीच दिलीप घोष फिलहाल ‘साइडलाइन’ नजर आ रहे हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि क्या बंगाल बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा अब अपनी ही पार्टी की मेगा रैली में केवल एक ‘दर्शक’ बनकर रह जाएगा? ममता बनर्जी से उनकी हालिया मुलाकात ने इस आग में घी डालने का काम किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *