रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर! हावड़ा डिवीजन में 10 दिनों तक रद्द रहेंगी कई लोकल ट्रेनें, क्रिसमस से पहले बढ़ी मुसीबत

क्रिसमस और नए साल के जश्न के बीच हावड़ा डिवीजन के रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ट्रैक मेंटेनेंस के काम के चलते पूर्व रेलवे ने 21 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक कई लोकल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। रेलवे के अनुसार, अगले 10 दिनों तक रोजाना 210 मिनट का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा, जिसका सीधा असर बैंडेल-कटवा सेक्शन पर पड़ेगा।

21 से 24 दिसंबर के बीच ट्रेन संख्या 37749 और 37748 पूरी तरह रद्द रहेंगी। इसके अलावा, 27, 30 और 31 दिसंबर को भी कुछ प्रमुख ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, जबकि कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट को छोटा (Short Terminate) कर दिया गया है। रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे स्टेशन निकलने से पहले आधिकारिक ऐप या वेबसाइट पर अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *