U19 Asia Cup: फाइनल में होगा भारत-पाक का महामुकाबला, श्रीलंका को रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी भिड़ंत होने जा रही है। सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटा लिया है।

दुबई में बारिश की बाधा के कारण मैच को 20-20 ओवर का कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए। भारत की ओर से हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और आयुष मात्रे जल्दी पवेलियन लौट गए। वैभव के फॉर्म ने टीम की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, एरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों ने भारत की जीत सुनिश्चित कर दी। रविवार को होने वाले फाइनल में अब भारत का सामना पाकिस्तान से होगा, जिसने दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश को मात दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *