कोहरे ने रोका पीएम मोदी का रास्ता! राणाघाट में लैंड नहीं कर पाया हेलिकॉप्टर, कोलकाता लौटे प्रधानमंत्री

पश्चिम बंगाल के राणाघाट स्थित तहेरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार की सभा में मौसम ने खलल डाल दिया है। सुबह 10:33 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने 11:15 बजे कॉप्टर से तहेरपुर के लिए उड़ान भरी, लेकिन घने कोहरे के कारण उनका हेलिकॉप्टर लैंड नहीं कर सका। सुरक्षा कारणों से उन्हें वापस कोलकाता लौटना पड़ा। सूत्रों की मानें तो अब पीएम मोदी सड़क मार्ग से सभा स्थल तक पहुंच सकते हैं।

तहेरपुर के नेताजी पार्क मैदान में बीजेपी समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ा है। वहां शुभेंदु अधिकारी पहुंच चुके हैं और सुकांत मजूमदार ने संबोधन शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री आज यहां ₹3,200 करोड़ से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं। इसमें कृष्णनगर से बड़ाजागुली तक 12 नंबर नेशनल हाईवे के 4-लेन चौड़ीकरण का लोकार्पण शामिल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *