Vicky Kaushal Fatherhood! एक्टिंग छोड़ डायपर बदलने में बिजी हैं विक्की! बेटे को याद कर अवॉर्ड शो में हुए इमोशनल

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर विक्की कौशल इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। पिछले महीने ही कैटरीना कैफ और विक्की एक प्यारे से बेटे के माता-पिता बने हैं। हाल ही में फिल्म ‘छावा’ के लिए ‘एक्टर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड लेने पहुंचे विक्की ने अपने डैडी लाइफ को लेकर कई मजेदार और इमोशनल खुलासे किए।
ट्रॉफी हाथ में लेते ही विक्की ने कहा, “यह अवॉर्ड मेरे परिवार और मेरे नन्हे बेटे के लिए है। पिता बनने के बाद पहली बार उसे छोड़कर बाहर आया हूं और यह बहुत मुश्किल है।” जब उनसे पिता बनने की नई जिम्मेदारी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, “अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है। सच कहूं तो इन दिनों मैं एक्टिंग से ज्यादा डायपर बदलने में माहिर होने की कोशिश कर रहा हूं।”
विक्की और कैटरीना ने साल 2021 में शादी की थी और इसी नवंबर में अपने बेटे का स्वागत किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘छावा’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब विक्की जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे।