‘दुनिया के किसी भी कोने में ढूंढकर मारेंगे’, ISIS पर बरसे ट्रंप; एयरस्ट्राइक में 70 आतंकी ठिकाने तबाह

अमेरिका ने आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ‘ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक’ का ऐलान कर दिया है। सीरिया के पालमीरा में अमेरिकी काफिले पर हुए हमले में 3 अमेरिकियों की मौत के बाद पेंटागन ने जवाबी कार्रवाई शुरू की है। रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने एक्स (X) पर पोस्ट कर कहा कि आतंकियों के बुनियादी ढांचे और हथियार डिपो को निशाना बनाया जा रहा है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सैन्य अभियान को पूरी छूट दे दी है। अमेरिकी वायुसेना के F-15 ईगल और F-16 फाइटर जेट्स ने आतंकियों के 70 से ज्यादा ठिकानों पर भीषण बमबारी की है। ट्रंप ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर कोई भी अमेरिकियों को निशाना बनाएगा, तो उसे अपनी बाकी जिंदगी मौत के खौफ में गुजारनी होगी। इस अभियान में हिमर्स (HIMARS) रॉकेट सिस्टम का भी इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि आतंकियों का नामोनिशान मिटाया जा सके।