DA Case: सरकारी कर्मचारियों को लगा झटका! सुप्रीम कोर्ट में अटका डीए मामले का फैसला, अब अगले साल की उम्मीद

पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) को लेकर बुरी खबर है। सुप्रीम कोर्ट में डीए मामले का फैसला आने की उम्मीद लगाए बैठे लाखों कर्मचारियों को इस साल अब कोई राहत नहीं मिलने वाली है। सुप्रीम कोर्ट में शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation) शुरू होने के कारण फैसला अब अगले साल तक के लिए टल गया है।

सुप्रीम कोर्ट 22 दिसंबर से 2 जनवरी तक बंद रहेगा और 5 जनवरी को दोबारा खुलेगा। जानकारों का कहना है कि 8 सितंबर को सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित (Reserved) रख लिया गया था। हालांकि सामान्यतः एक से डेढ़ महीने में फैसला सुना दिया जाता है, लेकिन इस मामले की जटिलता को देखते हुए जजों ने और वक्त लिया है।

जस्टिस संजय करोल और जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की बेंच इस पर फैसला सुनाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि छुट्टियों के दौरान जज अपना फैसला तैयार करेंगे और जनवरी के पहले हफ्ते में कभी भी बड़ी घोषणा हो सकती है। फिलहाल कर्मचारियों को एक और महीने का लंबा इंतजार करना होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *