SUV मार्केट में महिंद्रा का जलवा! स्कॉर्पियो के सामने सब हुए फेल, देखें मिड-साइज सेगमेंट की टॉप-10 लिस्ट
December 20, 2025

मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा स्कॉर्पियो का एकतरफा दबदबा कायम है। नवंबर 2025 में 15,616 यूनिट्स की बिक्री के साथ स्कॉर्पियो ने 51.71% मार्केट शेयर हासिल किया। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 22.92% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, महिंद्रा XUV700 दूसरे स्थान पर रही, हालांकि इसकी बिक्री में 32% की गिरावट आई है।
टाटा हैरियर ने 174% की शानदार ग्रोथ के साथ सबको चौंका दिया है। टॉप-10 की सूची में महिंद्रा, टाटा और हुंडई के मॉडल्स का बोलबाला रहा। एमजी हेक्टर, जीप कंपास और हुंडई टक्सन जैसी गाड़ियों की मांग में भारी कमी देखी गई है।