सूर्यकुमार की छुट्टी? टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या फिर संभालेंगे टीम इंडिया की कमान!
December 20, 2025

टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम में बड़े नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल की खराब फॉर्म ने बीसीसीआई की चिंता बढ़ा दी है। चयनकर्ता अब फिर से अनुभवी हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपने पर विचार कर रहे हैं।
बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, हार्दिक का पिछला कप्तानी रिकॉर्ड और आईपीएल अनुभव उन्हें सबसे प्रबल दावेदार बनाता है। उन्होंने भारत के लिए १६ मैचों में ११ जीत दर्ज की हैं। आगामी विश्व कप में उनकी वापसी टीम इंडिया की रणनीति में निर्णायक साबित हो सकती है।