संजू और डेविड का जलवा! बंगाल सुपर लीग में नॉर्थ बंगाल यूनाइटेड की धमाकेदार जीत

संजू और डेविड का जलवा! बंगाल सुपर लीग में नॉर्थ बंगाल यूनाइटेड की धमाकेदार जीत

बंगाल सुपर लीग के रोमांचक मुकाबले में नॉर्थ बंगाल यूनाइटेड ने बर्धमान ब्लास्टर्स को २-० से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की। बोलपुर स्टेडियम में खेले गए इस मैच के २६वें मिनट में संजू सांतरा ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद ६१वें मिनट में डेविड ने दूसरा गोल कर जीत पक्की कर दी। बर्धमान की टीम मैच में वापसी करने में पूरी तरह विफल रही।

इस शानदार जीत के साथ नॉर्थ बंगाल यूनाइटेड २ मैचों में ६ अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। संजू सांतरा को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। फिलहाल हावड़ा-हुगली वॉरियर्स बेहतर गोल अंतर के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है, जबकि बर्धमान सातवें स्थान पर खिसक गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *