इमरान खान और बुशरा बीबी को मिली 17 साल की सजा! तोशाखाना केस में पाक अदालत का बड़ा फैसला

इमरान खान और बुशरा बीबी को मिली 17 साल की सजा! तोशाखाना केस में पाक अदालत का बड़ा फैसला

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। तोशाखाना-2 भ्रष्टाचार मामले में इस्लामाबाद की एक विशेष अदालत ने इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को दोषी पाते हुए 17 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

अदालत ने बुल्गारी ज्वेलरी सेट से जुड़े भ्रष्टाचार के लिए उन पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दंड संहिता की धारा 409 के तहत उन्हें यह कड़ी सजा दी गई है। हालांकि, इमरान खान और बुशरा बीबी ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देने की योजना बनाई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *