गुवाहाटी में मोदी का धमाका! ५००० करोड़ के ‘नेचर-थीम’ एयरपोर्ट टर्मिनल का भव्य उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। लगभग ५,००० करोड़ रुपये की लागत से बना यह टर्मिनल देश का पहला ‘प्रकृति-थीम’ वाला एयरपोर्ट है। इस अवसर पर पीएम ने असम के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई की ८० फीट ऊंची विशाल प्रतिमा का भी अनावरण किया।

पूर्वोत्तर का नया एविएशन हब: अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स द्वारा निर्मित इस टर्मिनल की क्षमता सालाना १.३ करोड़ यात्रियों को संभालने की है। टर्मिनल का डिजाइन असमिया संस्कृति, बांस के काम और स्थानीय ऑर्किड से प्रेरित है, जो इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत टर्मिनलों में से एक बनाता है।

विकास की नई उड़ान: पीएम मोदी ने इसे असम के बुनियादी ढांचे के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह नया टर्मिनल न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा बल्कि दक्षिण-পূর্ব एशिया के साथ व्यापारिक संबंधों को भी मजबूत करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *