बच्चों की जान से खिलवाड़! खिचड़ी में निकले कीड़े, हंगामे के बाद मचा हड़कंप

बच्चों की जान से खिलवाड़! खिचड़ी में निकले कीड़े, हंगामे के बाद मचा हड़कंप

हुगली के कनईपुर कॉलोनी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की खिचड़ी के लिए कीड़े लगे और एक्सपायर्ड दाल का उपयोग किए जाने पर भारी बवाल हुआ। अभिभावकों ने मौके पर दाल में कीड़े और धूल देखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे को देखते हुए पास के दूसरे केंद्र से दाल मंगवाकर खाना बनाया गया।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि भविष्य में खाने की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित होनी चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *